Breaking

hindi diwas लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
hindi diwas लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 12 सितंबर 2015

10:05 pm

हिन्दी भाषा के बढ़ते कदम .. विश्व भाषा की ओर

    हिंदी भाषा का जन्म लगभग 1000 ईस्वी में हुआ था लेकिन उसमे साहित्य रचना का कार्य सन 1150 के आस पास हुआ  |  राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी द्वारा सन 1917 में भरूच ( गुजरात ) में सर्वप्रथम राष्ट्रभाषा के रूप हिंदी को मान्यता प्रदान की गयी | 14 सितम्बर 1949 को सविधान सभा ने एकमत से हिंदी को राजभाषा का दर्जा देने का निर्णय लिया और सन 1950 में सविधान के अनुच्छेद 343 (1) के द्वारा हिंदी के देवनागरी लिपि को राजभाषा का दर्जा दिया गया | हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए सन 1953 से 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा |
  अन्तराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी के प्रति जागरूकता पैदा करने और हिंदी को प्रोत्साहन देने के लिए विश्व हिंदी सम्मलेन जैसे समारोह की शुरुआत की गयी | 10 जनवरी 1975 को नागपुर से शुरू हुआ यह सफ़र आज भी जारी है | अब इस दिवस को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है |
  हिंदी का प्रचार प्रसार और लोकप्रियता पुरे विश्व में इस कदर बढ़ा है कि हिंदी भाषा आज भारत ही नही पुरे विश्व में एक विशाल क्षेत्र और जनसमूह की भाषा है | 1952 में हिंदी भाषा प्रयोग होने वाली भाषाओ में पाचवें स्थान पर थी | 1980 के आस पास वह चीनी व अंग्रेगी के बाद तिसरे  स्थान पर आ गयी | 1991 में पाया गया की हिंदी बोलने वालों की संख्या पुरे विश्व में अंग्रेगी बोलने वालों की संख्या से अधिक है जो माध्यम वर्ग के लोगो में फैली है | इस मध्यम लोगो का भी आज विश्व में भागीदारी बढ़ी है जिससे अपने माल के प्रचार प्रसार , गुणवत्ता आदि के लिए हिंदी भाषा को अपनाना बहुराष्ट्रीय कंपनियों की विवशता है और उनकी यही विवशता आज हिंदी के प्रचार प्रसार और लोकप्रिय होने की शक्ति बन गयी है  |
  1990 में बहुराष्ट्रीय कंपनिया भारत आई जो अंग्रेजी भाषा लेकर आई , मीडिया में स्टार चैनल , सोनी चैनेल अंग्रेगी भाषा में अपने कार्यक्रम ले आये | लेकिन इन्हें भी अपने दर्शक बढ़ाने व मुनाफा कामने के लिए हिंदी के तरफ मुड़ना पड़ा | आज टीवी चैनलों एवं मनोरंजन की दुनिया में हिंदी सबसे अधिक मुनाफे की भाषा है |
   आज हिंदी की लोकप्रियता इतनी बढ़ गयी है कि 40 से आधिक देशो के 600 से अधिक विश्वविद्यालयों और स्कूलों में हिंदी पढाई जा रही है | मारीशश में 1950 से ही हिंदी पढ़ाया जाता है | फिजी में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सभी बाह्य परीक्षाओ में हिंदी एक विषय के रूप में पढाई  जाती है | श्रीलंका में भी हिंदी पढ़ाई जाती  है | ब्रिटेन , कैम्ब्रिज तथा न्यूयार्क के विश्वविद्यालय में भी हिंदी पठन –पाठन की व्यवस्था है | अमेरिका के येन विश्वविद्यालय में 1815 से ही हिंदी की व्यवस्था है वहाँ 30 से अधिक विश्वविद्यालयों में हिंदी पाठ्यक्रम आयोजित किया जाता है | यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेस्टइन्डीस में हिंदी पीठ स्थापित किया गया है | गुयाना के विश्वविद्यालयों में बी ए स्तर तक हिंदी का पठन – पाठन होता है | फ्रांस , इटली , स्वीडन आस्ट्रिया , डेनमार्क , जर्मन , रोमानिया , बुल्गारिया ,नार्वे इत्यादी देशो में हिंदी अध्ययन – अध्यापन की व्यवस्था है |
   विदेशो में 25 से अधिक पत्र – पत्रिकाएं लगभग नियमित रूप से हिंदी में प्रकाशित होती है | यु ए इ के ’ हम ‘ एफ एम सहित अनेक देश जैसे बी बी सी लन्दन , जर्मनी के डायचे वेले , जापान के एन एच के वर्ल्ड और चीन के चाइना रेडिओ इन्टरनेशनल हिंदी में प्रसारित हने वाले कार्यक्रम है |

   हिंदी का प्रसार , लोकप्रियता जिस कदर बढ़ी है और आज यह विश्व की दूसरी बोलने वाली भाषा बन गयी है बहुत जल्द ही यह विश्व भाषा के रूप में उभरेगी ....    

शुक्रवार, 11 सितंबर 2015

9:55 pm

हिंदी भाषा की उपेक्षा कर किस ओर बढ़ रहे हम ....

   यह जानकर आप सब को भी हैरानी होगी कि विश्व की दूसरी सबसे बड़ी भाषा है –हिन्दी | चीनी भाषा मंदारिन के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है | भारत और अन्य देशो में 60 करोड़ से अधिक लोग हिंदी बोलते , पढते और लिखते है | भारत के अतिरिक्त मरिशस , सूरीनाम , गुयाना ,फिजी जैसे देशो में भी अधिकतर जनता हिंदी बोलती है |
    लेकिन क्या हम भारत के लोग अपनी भाषा हिंदी को महत्व दे रहे है ?
सन 1953 से 14 सितम्बर को प्रति वर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है क्या हमारी हिंदी भाषा मर चुकी है कि हम उसे एक विशेष दिन श्रध्दांजलि अर्पित करते है क्या कभी अपने अंग्रेजी दिवस या चीनी दिवस सुने है ? नही ना ? हिंदी दिवस मानाने का अर्थ ऐसा लगता है कि गुम होते हुए किसी चीज को बचाने का प्रयास किया जा रहा है |
    हिंदी भाषा का इतना प्रचलन होते हुए भी हम दुसरे भाषा के पीछे भागते है हमारी सोच ऐसी हो गयी है कि जिसे अंग्रेजी नही आती उसे हीन मानते है हम सोचते है की अंग्रेजी विकसितो की भाषा है |    लेकिन क्या चीन , स्पेन , फ्रांस , रूस ये अपने ही भाषा को मजबूत कर विकसित नही है | विकास करने के लिए दुसरो की भाषा भी जननी चाहिए  लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात ये की अपने इतिहास को जनना चाहिए | कितने बड़े बड़े लेखक प्रेमचंद्र , मैथिलि शरण गुप्त और बहुत लेखक  जिन्होंने सामाजिक जीवन का सही और सजीव चित्रण किया है हम उसे नही पढते नही जानते | आज बड़े वर्ग और छोटे वर्ग में दूरियां क्यों बढ़ रही है इसी भाषा के विभाजन से बड़ा वर्ग अपना इतिहास नही जान पाता | वो नही जान पता की हमारा देश पहले कैसा था या अब कैसा है | अगर वह इतिहास पढता भी है अंग्रेजी भाषा में पढने की वजह से उसके अन्दर वो भाव पैदा नही होता  क्योंकि मातृभाषा में लिखी हुई लेख जो एक लेखक अपनी लेख को सजीव बना देता है उसे कोई कितना भी सही तरीके से अनुवाद कर ले उसके अन्दर वो भाव नही भर सकता |    
    कोई बच्चा माँ के पेट से कोई भाषा सिख कर नहीं आता उसे भाषा का ज्ञान अपने आस पास सुनाई देने वाली भाषा से ही होता है | भारत के अधिकतर घरो में बोलचाल की भाषा हिंदी है ऐसे में बच्चे हिंदी भाषा आसानी से सिख और समझ सकते है  लेकिन जब यही बच्चे 3 या 4 साल के होते है तो इन्हें अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में भेजा जाता है जहाँ इन पर अंग्रेगी सिखने का दबाव डाला जाता है | हालत ये है की ये बच्चे आस पास सुनते और बोलते हिंदी में है और पढते अंग्रेगी में है जिससे ये अपने समाज को अपने परिवेश को सही तरीके से नही जान पाते क्योंकि अपने परिवेश को देखकर उनके अन्दर जानने की जिज्ञासा होती है तो स्कूल में उसे हिंदी में बताया नही जाता और जो बाते अंग्रेजी में बताई जाती है वह उनको समझ नही आता | अब तो ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ बड़े शहर की मदर ( माँ ) अपने बच्चे से अंग्रेजी में ही बोलती है  don’t cry baby , don’t touch this beta  अब आप ही बताईये अगर कोई बच्चा रोये तो एक साधारण माँ कितने तरीके से शायद सैकड़ो तरीके से अपने बच्चे को मना सकती है एक साधारण माँ जो अपने बच्चे को मातृभाषा में प्यार और दुलार दे सकती है उसके अन्दर जो भावनाएं जो प्यार भर सकती  है क्या  वे औरते जो है तो भारत की बोलती हिंदी है लेकिन थोडा अंग्रेजी बोलने का शौक पूरा करती है और बच्चे को अंग्रेजी बोलती है अपने बच्चे में वह प्यार वह भावनाए भर सकती है ? बिलकुल नही |

  बच्चो को उसके मातृभाषा से दूर कर उनको जबरदस्ती अंग्रेजी सिखने और बोलने पर मजबूर करते देख मुझे तो ऐसा लग रहा है की इनका हाल एक रोबोट जैसे हो गया है जो कुछ विशेष आवाज से नियंत्रित ( voice control ) होते है जिनके अन्दर भावनाओं की कमी है ....